इससे पहले मंत्री आवास विकास कॉलोनी सी ब्लॉक में साफ सफाई का जायजा लेने पहुंचे। राह चलते लोगों से जानकारी ली, तो लोगों ने साफ-सफाई न होने की बात कही। वहीं, सबसे पहले मंत्री ने कल्याणी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। सुबह शहर में कुछ दूर तक मॉर्निंग वॉक भी किया। निरीक्षण के दौरान अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश अंसारी और जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटिक भी मौजूद रहे।