यूपी के हमीरपुर जिले में गुरुवार की रात शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता कर रहे दारोगा की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। मामले की शिकायत करने थाना पहुंचे फरियादियों को ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बंद दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सीओ से शिकायत की। जिसके बाद आरोपी ट्रेनी दरोगा मयंक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया।
आरोपी बनाए गए ग्रामीणों के परिजनों ने बताया कि थाना राठ में तैनात एक दारोगा का गांव की एक छात्रा के यहां अक्सर आना जाना था। इसी को लेकर पड़ोसी व दारोगा के बीच गुरुवार की रात नौ बजे विवाद हो गया। आरोप है कि हमीरपुर गोहांड थाना जरिया के गांव इटौरा में शराब के नशे में दारोगा ने गांव आकर महिलाओं के साथ अभद्रता की। इससे नाराज ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम व राठ पुलिस उसे वहां से वापस राठ ले गई। इसी दौरान रात 10 बजे गांव के पीड़ित अरविंद, रामकृपाल, बीरसिंह, मूरत सिंह आदि दारोगा की हरकतों की शिकायत करने जरिया थाने आए। जहां उनको रोक दिया गया और सभी के फोन जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
2 of 4
थाना जरिया में सीओ रजनीश से फरियाद लगाते इटौरा के ग्रामीण
वहीं दूसरी ओर दारोगा मयंक कुमार सिंह की तहरीर पर थाने पहुंचे फरियादियों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने व दलित उत्पीड़न जैसी धाराओं में मुकदमा निरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने उल्टे फरियादियों के विरुद्ध मुकदमा कायम करने से रोष है। इसी को लेकर शुक्रवार को प्रधान रामगोपाल पवई, रामस्वरूप किसान, डा.मेहेर प्रकाश आदि लोगों ने क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय से मिले तथा युवकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग की है। लेकिन क्षेत्राधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी। वहीं सीओ सरीला ने उक्त घटना में दोनों पक्षों का दोष बताया।
विज्ञापन
3 of 4
थाना जरिया में आरोपी बनाए गए युवक
एसपी ने किया निलंबित
अनुशासनहीनता के मामले में एसपी ने ट्रेनी दरोगा को निलंबित कर दिया है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि सबइंस्पेक्टर मयंक कुमार सिंह की राठ सर्किल के राठ कोतवाली में तैनाती है। सबइंस्पेक्टर ने न तो सीओ राठ, इंस्पेक्टर राठ व जरिया थानाध्यक्ष को सूचना दी कि वह जरिया थानाक्षेत्र के इटौरा गांव गया है।
यह अनुशासनहीनता है। इसके चलते सबइंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने तहरीर में जो लिखकर दिया है उसी के तहत दरोगा के खिलाफ जरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच अपर एसपी लाल साहब यादव को दी गई है।