इस फैशन शो के तीसरे सीजन के पहले दिन आकर्षण का केंद्र रहीं बतौर शो स्टॉपर शामिल हुईं मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी उदेशी। डिजाइनर ड्रेस में उनका अंदाज देखते ही बन रहा था। हर किसी की नजरें बस उनपर जैसे टिक ही गई थीं।
फैशन शो में दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ आदि शहरों से कुल 16 मॉडल्स आई थीं। कानपुर के डिजाइनर्स की ओर से डिजाइन की गई ड्रेसेस पहनकर जब यह मॉडल्स रैंप पर आईं तो हर ओर से तालियां बज उठीं।
इस शो में इंडो-वेस्टर्न, पारंपरिक, वेस्टर्न व वेडिंग थीम आदि राउंड रखे गए जिसमें सभी मॉडलस ने एक से बढ़कर एक ड्रेसेस को प्रदर्शित किया। इन सभी ड्रेसेस को एनआईवीएस इंस्टीट्यूट, गोविंदनगर के 11 डिजाइनर्स ने डिजाइन किया था।
कानपुर फैशन वीक में लाइफस्टाइल व होम डेकोर के कुल 40 स्टॉल लगे हैं। इसमें डिजाइनर ज्वैलरी, परिधान, घर को सजाने के लिए शो पीस, डिजाइनर दीये, वंदनवार आदि के स्टॉल लगे हुए हैं जिसने ग्राहकों को आकर्षित किया। यह प्रदर्शनी 13 व 14 अक्तूबर को भी लगी रहेगी।