फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: स्कूल वैन में गैस भरते समय अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

Tue, 07 Dec 2021 04:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर: स्कूल वैन में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में बिंदकी के आरएसजी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब वैन में लगे एलपीजी सिलिंडर में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। पास में खड़ी दूसरी वैन और बाइक भी आग की चपेट में आई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले ही स्कूल की छुट्टी हुई थी। घटना के वक्त स्कूल में करीब 25 बच्चे मौजूद थे। हादसा होते ही बच्चों को स्कूल में बंद कर दिया गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

जानकारी मिलते ही दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से स्कूल की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें