फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई स्पोर्ट्स कालेज के हॉस्टल में बैडमिंटन खिलाड़ी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
इटावा। सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्रा सलोनी ने पिछले साल बरेली में हुई प्रतियागिता में चैंपियन ? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज छात्रावास में सोमवार रात बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी शर्मा का शव फंदे से झूलता मिला। कालेज प्रशासन और पुलिस ने मामला खुदकुशी का बताया है। कमरे में मिले सुसाइड नोट में सलोनी ने एक कोच की पत्नी के कमेंट से आहत होकर खुदकुशी के फैसले के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

आगरा जिले में बाह थाने के जरार गांव निवासी व्यापारी विजय कुमार शर्मा की पुत्री सलोनी (13) स्पोर्ट्स हॉस्टल में कक्षा आठ की छात्रा थी। हॉस्टल की पहली मंजिल के कमरे में वह सहपाठी अनुष्का सिंह और याना गुप्ता के साथ रहती थी। स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य एसके लहरी ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे सभी बच्चों ने खाना खाया। इसके बाद 9:15 बजे रोज की तरह हाजिरी चेकिंग में सभी की गिनती की गई।
फिर सभी विद्यार्थी सोने चले गए। मंगलवार सुबह करीब छह बजे अनुष्का ने वार्डन नीतू सिंह को सलोनी का शव पंखे से बंधे फंदे पर लटका होने की सूचना दी। वार्डन की सूचना पर थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम बुलाकर कमरे की जांच कराई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि कमरे में पलंग के पास एक स्टूल पर सुसाइड नोट मिला है। नोट में मुझे माफ कर देना से बात शुरू करते हुए एक मैम संबोधन से एक महिला का नाम लिखते हुए उनके कमेंट से आहत होने का भाव प्रकट किया है। साथ की किसी ऐसी लड़की से खुद के विषय में अप्रिय कमेंट की जानकारी मिलने की बात भी लिखी है। मैम संबोधन वाली महिला से अपेक्षा भी की है कि मेरे मरने के बाद बोल देना कि आपने कोई कमेंट नहीं किया।
इस नोट को आधार बनाकर पुलिस ने रात में सलोनी के साथ की लड़कियों और फिर एक कोच की पत्नी से पूछताछ भी की। हालांकि पुलिस का कहना है कि नोट से खुदकुशी की बात स्पष्ट है, लिहाजा फिलहाल किसी और पर कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी है। पुलिस ने अभी पूछताछ की जद में ली गई महिला और छात्रा का नाम भी खुलासा नहीं किया है।
आगरा से सैफई पहुंचे सलोनी के पिता पूरे वक्त सुबकते रहे। बेटी के आत्मघाती कदम के पीछे की वजह पर कुछ स्पष्ट बोल नहीं सके। सुबकते हुए पिछले माह गोरखपुर में हुई एक स्पर्धा में उसके हार जाने की हताशा की चर्चा लाए तो यह भी कहा कि बेटी की बातों या चेहरे से कभी हताशा अथवा निराशा नहीं झलकी।
विज्ञापन

सलोनी का छोटा भाई बंधन (12) भी बैडमिंटन का खिलाड़ी है। सैफई स्पोर्ट्स कालेज में ही कक्षा छह का विद्यार्थी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें