फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजयुमो उपाध्यक्ष ने आईटीआई छात्रा से की छेड़खानी, बोला- पैसाें के लिए लगाया गया झूठा आरोप

Tue, 23 Jul 2019 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने आईटीआई की छात्रा से छेड़खानी की। छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची एंटी रोमियो टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं मामले की जानकारी होते ही कई नेता कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन


नेताओं के दबाव में पुलिस ने कोतवाली से जमानत दे दी। कानपुर के पिहानी इलाके में रहने वाली दो बहनें तिर्वा आईटीआई कालेज में पढ़ने आती हैं। सोमवार को दोनों बहनें ट्रेन से कालेज आ रही थीं। आरोप है कि कन्नौज रेलवे स्टेशन के पास टेंपो में बैठने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पुत्र शंभू दयाल निवासी मानीमऊ बड़ी बहन से छेड़खानी करने लगे।

छोटी बहन ने इसकी शिकायत वूमेन हेल्पलाइन 1090 पर कर दी। मौके पर पहुंची एंटी रोमियो टीम ने प्रदीप को हिरासत में ले लिया। वह उन्हें कोतवाली ले गई। यहां पीड़िता ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर भाजयुमो के कई नेता कोतवाली पहुंच गए। नेताओं के दबाव बनाने पर पुलिस ने कोतवाली से जमानत दे दी। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीतू तिवारी ने बताया कि छात्रा प्रदीप के साथ पढ़ती थी। पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर छेड़खानी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें