फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराली फरार

विज्ञापन
मृतका नीलम का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। जिगनिश गांव के एक घर में महिला का शव कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद ससुराली मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग है। हाथ पैर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डेरापुर क्षेत्र के जिगनिश गांव के रहने वाले राहुल गुप्ता की शादी वर्ष 2011 में नौबस्ता, कानपुर नगर की नीलम से हुई थी। राहुल रूरा चौराहे पर मिठाई की दुकान किए है। परिवार जिगनिश गांव में पैतृक मकान में रहता है। शनिवार को दुकान पर सो गया। उसकी पत्नी नीलम (34) रात में अपने आठ वर्षीय बेटे राज व ढाई वर्षीय बेटी लक्ष्मी उर्फ कृषका के साथ कमरे में सोने चली गई। सुबह बेटा जागा तो मां का शव छत पंखे के कुंडे में लटकता देखकर शोर मचाया। सास माया ने बेटे को सूचना दी। गांव के लोगों ने जानकारी मायके पक्ष को दी। मृतका के भाई पंकज ने डेरापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की सूचना मिलते घर के सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और साक्ष्य संकलित किए। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पक्ष ने किसी तरह का आरोप लगाकर तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नीलम की मौत के बाद आठ वर्षीय बेटे राज व ढाई वर्षीय बेटी लक्ष्मी उर्फ कृषका के सिर से मां का साया उठ गया। बेटा मां के शव को देखकर बिलखा रहा। ढाई साल की मासूम को पता ही नहीं था कि उसे दुलारने वाली मां अब इस दुनिया में नहीं है। घटना की जानकारी पर पहुंचे नाना श्याम नारायन दो बच्चों को साथ लेकर वापस कानपुर चले गए।
विज्ञापन

विवाहिता नीलम की मौत के मामले में शाम को पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें मौत का कारण हैंगिंग पाया गया। मृतका के दाहिने गाल व बाएं हाथ-पैर में चोटों के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

नीलम की मौत पर बिलखती बहन बांए व अन्य परिजन।- फोटो : AKBARPUR

मां की मौत के बाद नाना श्याम नारायण की गोद में बेटी कृषिका व बैठा बेटा राज।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें