फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब न मिलने पर डिप्लोमा इंजीनियर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
शत्रुघ्न की मौत पर गमगीन बैठी पत्नी ममता, बेटियां व परिजन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित पुलिस लाइन में रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने जॉब न मिलने से तनाव में आकर शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह दिल्ली से डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए था। जॉब के लिए प्रयास कर रहा था। शनिवार को घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के जगतपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा विजय बहादुर सिंह के बेटे शत्रुघ्न (32) ने दिल्ली से डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह जॉब के लिए परेशान था। शुक्रवार शाम उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की जनवरी 2011 में रूरा में ममता सिंह से शादी हुई थी। इसके बाद पुलिस लाइन आवास में रह रहा था। अकबरपुर में हाईवे किनारे उसके मकान का निर्माण भी चल रहा था। पिता विजय बहादुर ने बताया कि दो बेटों में बड़ा बेटा अनूप गांव में परिवार सहित रहता है। छोटा शत्रुघ्न साथ में रहता था। जॉब न मिलने से तनाव में रहता था। कानपुर में मनोरोग चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था।
पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम निर्माणाधीन प्लाट पर थे। घर में मृतक की पत्नी ममता व मां विजयलक्ष्मी पड़ोस में बैठी थीं। मृतक के बेटी मिष्ठी (6) व दृष्टि 11 माह की है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें