अंतिम संस्कार की थी तैयारी
बबलू का शव पेड़ से खोलने के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए थे। इस बीच गांव के बाहर रह रहे बड़े बेटे ऋषि को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए इकबाल और रोहित को हिरासत में लिया।
बुरी लत दूर करनी थी.. बेटा ही दूर हो गया
बेटे के शव पर विलाप करते हुए किसान इकबाल बार-बार यही कह रहा था कि वह अपने बेटे को बुरी लत से दूर करना चाहता था। उसे मारने की कोई मंशा नहीं थी। नहीं पता था कि बेटा मुझसे हमेशा के लिए ही दूर हो जाएगा। इस बात का जिंदगी भर पछतावा रहेगा।
चोटों से नहीं हुई मौत
बबलू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर पर 12 से ज्यादा चोट (डंडे से पीटने) के निशान हैं, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार ऐसा कोई भी निशान नहीं है जो मौत का कारण हो। बबलू की मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है।
पिता और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, तहरीर मिलने पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।- अमित कुमार मिश्रा, थानाप्रभारी, बिधनू