फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार दूरबीन विधि से पित्ताशय की सफल सर्जरी

Wed, 04 Nov 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को पहली बार दूरबीन विधि से पित्ताशय निकालने की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी नाम की इस आधुनिक सर्जरी के शुरू होने से जनपद के मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।
विज्ञापन

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को डॉ. दिनेश कुमार के सहयोग से ऑपरेशन किया गया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. वृंदावन और डॉ. कृष्णा गुप्ता शामिल रहे। सर्जरी के दौरान सीनियर रेजिडेंट, सिस्टर इंचार्ज मृदुला और नर्सिंग स्टाफ ने भी सहयोग किया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अम्बरीश कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसका लाभ जनपद के साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी मिलेगा और उन्हें उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। प्राचार्य ने बताया कि दूरबीन विधि से होने वाली इस सर्जरी में बड़े चीरे की जरूरत नहीं पड़ती। इससे मरीज को सामान्यतः कम दर्द होता है और वह जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा सकता है। मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा की शुरुआत को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें