फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में तैनात सूबेदार की संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमपुर गांव में किया गया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पटियाला में तैनात सूबेदार शिवरतन सिंह। संवाद (फाइल फोटो) - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी आर्मी में सूबेदार की गुरुवार को पटियाला में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव पुखरायां स्थित घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक लोगों ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रेमपुर गांव निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि उसके पिता शिवरतन सिह (50) आर्मी में सूबेदार पद पर तैनात थे। उनकी वर्तमान में तैनाती पटियाला में थी। ड्यूटी के दौरान गुरुवार को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
गुरुवार की रात वहां से पिता के निधन की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ आवास पर पहुंचा। इसके बाद शव को गांव ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां पहुंचे एसडीएम अजय कुमार राय, मलासा बीडीओ सच्चिदानंद समेत राजनीतिक दलों के लोगों ने श्रद्धांजली दी। गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। शिवरतन के भाई टेक सिंह, अतर सिंह पुलिस में हैं। वहीं पिता के निधन से बेटे रूपेश, देवेश व पत्नी सुमन बिलखती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें