फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रों को लेखन, तर्क और विश्लेषण में भी करना होगा निपुण

Thu, 17 Jul 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कक्षा एक व दो के बच्चों को लेखन, तर्क और विश्लेषण में निपुण करना होगा। निपुण लक्ष्य ऐप को अपडेट किया गया है। शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक पूरा जोर दें। ये बातें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे दिन एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संशोधित निपुण लक्ष्यों में समझ के साथ पठन, पैटर्न की पहचान और लेखन नई दक्षता के रूप में जोड़ा गया है। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि गणित शिक्षक की भूमिका छात्रों को गणित में कुशल बनाने और वास्तविक दुनिया में समस्याओं को हल करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मार्गदर्शन करना है।
एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गणित शिक्षण के लिए वर्तमान सत्र में सहायक सामग्री के रूप में नवीन पोस्टर, कहानी चार्ट, पहेलियों की पुस्तक आदि उपलब्ध कराई जाएगी। जिन्हें शिक्षक जोड़, घटाव, गुणा और भाग की संख्या को समझने में प्रयोग कर सकते हैं। गणित प्रशिक्षक आशीष कुमार द्विवेदी द्वारा गणित के जादू और रोचक गतिविधियों के द्वारा बच्चों को परिवेश से जोड़ते हुए गणित शिक्षण के तरीके बताए। प्रशिक्षण ले रहे संदर्भदाताओं ने गणित शिक्षण पर अपनी प्रस्तुति दी। यहां डायट मेंटर जगदंबा त्रिपाठी, विपिन कुमार शांत, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक ज्ञान बाबू, मनोज पाल, अजय वर्मा, विकास सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें