फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एथलेटिक्स टूर्नामेंट में सेंट मैरी स्कूल की छात्राओं ने जीते 36 पदक

विज्ञापन
पदक जीतने वाली सेंट मैरी स्कूल की छात्राएं। - फोटो : स्कूल
विज्ञापन
कानपुर। कैंट स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट हाईस्कूल में गुरुवार को सीआईएससीई जोनल एथलेटिक्स टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इसमें दौड़, लंबीकूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने 22 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य के साथ कुल 36 पदक हासिल कर प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


बास्केटबॉल अंडर-14 सब जूनियर वर्ग में स्कूल की टीम चैंपियन और अंडर-17 जूनियर वर्ग में उपविजेता रही। खो-खो अंडर-14 जूनियर वर्ग में स्कूल की टीम उपविजेता रही। छात्राओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रभा सीजे ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें