फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भजन के जीवन बेकार : पं. शंकर नारायण

Fri, 01 Aug 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
 पं. शंकर नारायण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। जरौली फेस-1 स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में 28 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। चौथे दिन गुरुवार को वृंदावन धाम से पधारे पं. शंकर नारायण ने प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बिना भजन के जीवन बेकार है। श्रीकृष्ण जन्म की कथा के दौरान नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, मोरो लल्ला झूले पलना में, धीरे से झुलाओ रे जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। कथा का समापन तीन अगस्त को होगा। यहां पर परीक्षित कोमल बाजपेई, संयोजक पं. सुनील तिवारी, पं. अनुराग बृजवासी, योगेश गुप्ता, दिलीप कुमार, कुलदीप गुप्ता, अमित मिश्रा, जुम्मन, राजेंद्र शुक्ला, सचिन दुबे आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें