फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: खराब भोजन देने पर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे

Mon, 29 Nov 2021 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

एसडीएम प्र्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं की प्रमुख मांगे भोजन व्यवस्था, पेयजल की थी, जिसकी मांग विद्यालय प्रबंधन मान गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मांगों को लेकर तीन या चार दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के मानिकपुर में गुणवत्ताविहीन भोजन देने और विद्यालय प्रबंधन पर अवस्थाओं का आरोप लगाकर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं कक्षा से वॉकआउट कर विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। ये स्लोगन लिखी तख्ती भी लिए थे।
विज्ञापन

जानकारी होेने पर एडीएम विद्यालय पहुंचे और छात्र-छात्राओं व स्टाफ से बातचीत किया। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि भोजन की गुणवत्ता सही नहीं रहती। कई बार ऐसा चावल परोसा जाता है, जिसमें कीडे़ मकोडे़ निकलते हैं। पेयजल व्यवस्था भी सही नहीं है।

शिक्षण कार्य भी नहीं चल रहा है। लाइब्रेरी में किताब जमा करने में यदि देरी हो गई तो तीन गुना फाइन लगाया जाता है। शिकायत करने की बात पर घर भेज देने या विद्यालय से नाम काटने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

एसडीएम प्र्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं की प्रमुख मांगे भोजन व्यवस्था, पेयजल की थी, जिसकी मांग विद्यालय प्रबंधन मान गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मांगों को लेकर तीन या चार दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें