फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी और एनसीटीयू के समझौते से छात्रों के लिए खुले नए रास्ते, शोध के लिए जा सकेंगे ताइवान

Wed, 19 Jun 2019 01:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
अब आईआईटीयंस शोध के लिए ताइवान के राष्ट्रीय चियाओ तुंग विश्वविद्यालय (एनसीटीयू) जा पाएंगे। संयुक्त डिग्री कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनसीटीयू की टीम ने सोमवार को आईआईटी कानपुर का दौरा किया। दोनों ही संस्थानों के बीच हाल ही में साइन हुए संयुक्त डिग्री कोर्स के एमओयू को बढ़ावा देने के लिए टीम आई। टीम ने संयुक्त डिग्री प्रोग्राम के लिए अपनी प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन


आईआईटी और एनसीटीयू ने संयुक्त पीएचडी डिग्री कार्यक्रम के लिए पिछले दिनों एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत आईआईटी में दाखिला लेने वाले पीएचडी छात्र संयुक्त कार्यक्रम के लिए आवेदन कर एनसीटीयू में होने वाले शोध का हिस्सा भी बन सकते हैं।

ताइवान से दौरा करने आई टीम में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, मटेरियल साइंस, कंप्यूटर साइंस और बायो साइंस की फैकल्टी भी शामिल रहे। टीम में प्रो. येन कान चुंग, प्रो. युआन ची सैंग, प्रो. चिया हुंग साई, प्रो. चिया चिंग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें