फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नाले में सफाई करते समय जहरीली गैस व पानी के तेज बहाव में डूबने से दो सफाईकर्मियों की मौत

Wed, 19 Jun 2019 12:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद भीड़ व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में नाले की सफाई करते समय दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे से विभाग के हाथ-पांव फूल गए। जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी नमामि गंगे योजना के तहत नाला सफाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह घटना बाबुपुरवा थाना क्षेत्र की है। यहां कल्लू (28) पुत्र बदलू निवासी बर्रा 8, रॉबिन (22) पुत्र श्याम लाल निवासी गुजैनी की मौत हुई है। दोनों कर्मी 14 साथियों के साथ बाबूपुरवा में ठेकेदार सतीश सचान के अंतर्गत देर रात करीब ढाई बजे बाकरगंज चौराहे से पुरानी रोड तक नाला सफाई का काम कर रहे थे।

अचानक तेज बहाव में पानी आने के कारण दोनों डूब गए। अन्य साथियों ने उन्हें नाले से निकाल कर हैलट अस्पताल में कराया भर्ती l जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि नाले में जहरीली गैस के बाद अचानक पानी का तेज बहाव आने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें