फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी में छात्रों को ऑनलाइन मिलेगी मार्कशीट और डिग्री

Sat, 09 Jun 2018 01:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- नैड की वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन, आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में नए सत्र से छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट, डिग्री व अन्य शैक्षिक दस्तावेज मिलने शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया। 

विज्ञापन

इसके लिए छात्रों को पहले नेशनल एकेडमिक डिपोजिट्री (नैड) की वेबसाइट www.nad.ndml.in पर खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ चौहान ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इसके जरिये छात्र अपनी मार्कशीट, डिग्री सहित अन्य शैक्षिक दस्तावेज कभी भी और कहीं से भी छात्र ऑनलाइन हासिल कर सकता है।

प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
विश्वविद्यालय की 10 व 11 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org से इसे हासिल कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया कि बगैर एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को प्रवेश परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान मिले नंबर को फीड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें