फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, हरदोई में अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 09 Jun 2018 12:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शनिवार तड़के यूपी के दो जिले हत्याओं से थर्रा उठे। चित्रकूट में घर से गायब 9 साल की बच्ची का शव नदी पर उतराता मिला। पुलिस ने आशंका दुष्कर्म की जताई है। उधर दूसरी ओर हरदोई में अधेड़ की कुछ लोगों ने रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 दिन से गायब 9 साल की बालिका का नदी पर शव मिला। उधर पुलिस का मानना है कि हत्या कर शव फेंका गया हो इससे इनकार नहीं किया जा सकता। 

रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या
हरदोई अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम डांडा में शुक्रवार रात राजेश (40) को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने रॉड से पीट-पीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन भेजा गया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें