फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड (बीटीसी): ठप पड़ी वेबसाइट और विभाग को खबर ही नहीं, भटक रहे अभ्यर्थी

Wed, 23 May 2018 03:22 PM IST
शिखा पाण्डेय, अमरउजाला कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
पिछले कई दिनों से डीएलएड (बीटीसी) की वेबसाइट ठप पड़ी है। आवेदकों के 400 रुपए फीस के रूप में कट रहे हैं लेकिन फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट नहीं निकल रहा। वेबसाइट ठप होने के कारण अभ्यर्थी इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। 

 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
आवेदकों की फीस कटने के बाद भी फार्म का फाइनल प्रिंट आउट न निकलने के कारण अभ्यर्थी काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉक्टर सुत्ता सिंह का कहना है कि आवेदन कम होने के कारण शासन को फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए निवेदन किया है। अॉनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 31 मई करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
अफसोस कि बात है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस बात का ही होश नहीं है कि उनकी वेबसाइट पर तकनीकी खराबी चल रही है इस कारण से अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पा रहे।
 

4 of 5
डेमाे पिक
वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर ( 0532-2466761, 0532-2466769, 0522-4132703) भी गलत हैं। इन नम्बरों पर पिछले 5 दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अभ्यर्थी दर- दर की ठोकरें खाने पर विवश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
- डीएलएड प्रशिक्षण के लिए पूरे प्रदेश के 2816 कॉलेजों में 2,11,550 सीटें हैं। 
- अब तक दो लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुकें हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें