फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: शिकायत से नाराज छात्र ने छात्रा की कनपटी पर लगाया तमंचा, स्कूल में मची अफरा तफरी

Fri, 31 Jan 2020 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
तमंचा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हरदोई के सांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज स्थित श्री द्वारिकाधीश विद्या मंदिर में शिकायत किए जाने से नाराज निलंबित छात्र ने कक्षा दस की छात्रा की कनपटी पर तमंचा रख दिया। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। शोर गुल सुनकर प्रधानाध्यापक व अध्यापक मौके पर पहुंचे तो आरोपी छात्र तमंचा सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


छात्रा और उसके पिता ने घटना को लेकर तहरीर पुलिस को दी है। सांडी कस्बे के मोहल्ला खिड़किया निवासी  एक शराब के ठेके पर सेल्समैन की बेटी कस्बे के श्री द्वारिकाधीश विद्या मंदिर में कक्षा दस की छात्रा है। शुक्रवार को विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा के प्रवेश पत्रों का वितरण हो रहा था। वो भी अपनी सहेली के साथ विद्यालय प्रवेश पत्र लेने गई थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर में लगभग 12 बजे  विद्यालय का निलंबित एक छात्र भी पहुंच गया। इसी दौरान उसका छात्रा से विवाद हो गया। छात्र बाद में देख लेने की धमकी देकर वहां चला गया। इसकी जानकारी छात्रा और उसकी सहेली ने प्रधानाचार्य मुन्नालाल पाल को दी। कुछ देर बाद छात्र तमंचा लेकर विद्यालय पहुंचा और छात्रा की कनपटी पर रख दिया। इससे अफरा तफरी मच गई।

मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य व अध्यापकों को देखकर छात्र मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी पर छात्राओं के परिजन भी विद्यालय पहुंच गए। प्रधानाचार्य की सूचना सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने पीड़ित छात्रा से पूरे मामले की तहरीर ली और आरोपी छात्र को हिरासत में लेने के लिए अलग अलग स्थानों पर दविश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्र

धानाचार्य ने बताया कि छात्र को उसके असामाजिक क्रिया कलापों के कारण ही छह माह पहले विद्यालय से निलंबित कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि पूरा प्रकरण संज्ञान में है। तहरीर मिल गई है। कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें