फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिद्धि सिंह बीए में अव्वल, मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
student - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में दीक्षांत समारोह आयोेजित किया गया। पुखरायां आरएसजीयू पीजी कॉलेज में संचालित मुक्तविश्व विद्यालय से कानपुर, कर्नल गंज निवासी रिद्धि सिंह ने बीए तृतीय वर्ष परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बे के आरजीयू पीजी कॉलेज में संचालित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. प्रबल प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि कानपुर नगर के कर्नलगंज निवासी रिद्धि सिंह बीए तृतीय वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रही थीं। रिजल्ट घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गुरुवार को प्रयागराज में राजर्षि टंडन मुक्त विश्व विद्यालय की ओर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रिद्धि सिंह को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र दिए। रिद्धि सिंह ने बताया कि उनके पिता अंजनी कुमार प्रतापगढ़ में अधिवक्ता है। मां कांती देवी वहीं एक विद्यालय की प्रबंधक हैं। बहन सिद्धि सिंह कानपुर में एलएलबी कर रही हैं। वह स्वयं एसएससी की तैयारी कर रही हैं। छोटा भाई राघव सिंह कक्षा दो में पढ़ता है। परिवार के सभी लोग उनके लिए प्रेरणा श्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें