मृतक ऋतिक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया था। परिजनों ने बताया कि ऋतिक जिस दिन लापता हुआ था, उसने अलग कपड़े पहने थे। शव पर दूसरे कपड़े मिले हैं। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से ऋतिक का पोस्टमार्टम कराने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट आला अफसरों को दी।
तीन डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम
इस पर सीएमओ डॉ. एके सिंह ने तीन डॉक्टरों डॉ. अंकित शुक्ला, डॉ. शिवम तिवारी और डॉ. प्रतीक यादव को पैनल गठित किया। इन तीन डॉक्टरों ने ऋतिक के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक चार से पांच दिन पहले पानी में डूबने से ऋतिक की मौत हुई है।
आगे की कार्रवाई करेगी कल्याणपुर थाना पुलिस
उसने किसी ने जहर खिलाया या उसने खुद खाया। इसका और जहर का प्रकार जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। शिवली थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा कल्याणपुर पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई कल्याणपुर थाना पुलिस ही करेगी।