फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Suicide: हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर की खुदकुशी, भाई बोला- पुलिस प्रताड़ना से था परेशान

Sun, 23 Apr 2023 08:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: चौबिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाले युवक के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज थे। वह थाना चौबिया का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
घटना स्थल की जांच करते एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चौबिया क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर ने रविवार दोपहर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसपी देहात ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल से पिस्टल बरामद करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

भदामई निवासी प्रदीप यादव उर्फ छोटे (36) ने रविवार दोपहर को पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ सैफई नागेंद्र चौबे के अलावा चौबिया व बसरेहर के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करके साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचनामा भर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने घर पहुंचा और उसने बाइक को खडी कर दिया। वह घर के अंदर गया, जहां उसकी मां, बहन व पत्नी मौजूद थी।

विज्ञापन

प्रदीप फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिस्टल से सिर में मारी गोली
उसने अपनी मां व बहन के पैर छुए और घर के बाहर गली में कुर्सी डालकर बैठ गया। उसने पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। पत्नी के चिल्लने की आवाज सुनकर मां व बहन मौके पर पहुंची। उनके रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। खेतों पर गया उसका भाई भी घर पहुंच गया।

आत्महत्या में उपयोग की गई पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
भाई का आरोप- पुलिस की प्रताड़ना से था परेशान
मृतक के बड़े भाई राजपाल यादव ने बताया कि शनिवार की शाम को उसकी अपने भाई प्रदीप से बात हुई थी। उसने बताया था कि रोजाना पुलिस घर पर आकर उससे पूछताछ करती और मारपीट कर चली जाती है। पुलिस की इस कार्रवाई से काफी परेशान था।

घटनास्थल पर पहुंची टीम - फोटो : amar ujala
अट्ठारह साल पहले दर्ज हुआ था पहला मामला
प्रदीप यादव ने वर्ष 2005 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसके खिलाफ बसरेहर थाने में लूट व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद उसके खिलाफ ऊसराहार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद में भरथना में प्रदीप व उसके साथियों के खिलाफ ममाले दर्ज हुए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
चौबिया के गांव भदामई के रहने वाले प्रदीप उर्फ छोटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति चौबिया थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस किसी तरह का कोई दबाव नहीं बना रही थी।  -सत्यपाल सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें