फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर, नारेबाजी की

Wed, 11 Mar 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर डाकसेवकाें ने विभागीयकरण सहित अन्य मांगों को को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीण डाक सेवकों ने अकबरपुर उप डाकघर में मांग पूरी करने को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आवाहन पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बाढ़ापुर, बिवाइन, गौरियापुर, भोगनियापुर, गुजराई, जिंदौरा, करौसा, लालपुर, रुरवाहार, मैथा, सरियापुर, अकबरपुर, माती आदि क्षेत्रों के डाक सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

अकबरपुर कसबे के डाकसेवक मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी समस्याआें को लेकर बदहाल जीवन-यापन करने को मजबूर हो रहे हैं।  समस्याओं को लेकर हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन


डाकसेवकों की मांगें हैं कि उनका विभागीयकरण किया जाए। ग्रामीण डाकसेवकों की सेवा कमी संरचना के संबंध में समिति की गठन किया जाए। जिससे ग्रामीण डाकसेवकों की समस्याएं दूर हो सके।

मंगलवार को डाकसेवकों ने अकबरपुर उपडाकघर में मांगों को लेकर नारेबाजी की। अनिश्चित कालीन हड़ताल के दौरान लक्ष्मींनारायण मिश्रा, विमल कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, हेमंत कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, श्रीमोहन अवस्थी, अतिम कुमार शुक्ला, बलवंत सिंह यादव, विवेक सिंह, जयप्रकाश यादव, दीपेंद्र शर्मा, मुन्नू सिंह, नीलम त्रिपाठी, राजकुमार द्विवेदी, रामकृष्ण सिंह, चंद्रभूषण सिंह, शिवाकांत यादव, रोहित सिंह, ब्रजराज पाल सहित अन्य डाकसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें