फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ी मौसम की चाल, आंधी तूफान ने मचाई तबाही

Thu, 24 May 2018 07:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर महानगर समेत आसपास के कई जिलों में आंधी एक बार फिर से दस्तक दी । तेज धूल भरी आंधी से दिन में ही अंधेरा छा गया। बिगड़े मौसम से विभिन्न जिलों में टिन शेड उड़ने, बिजली के पोल उखड़ने और बिजली आपूर्ति ठप होने की खबर है। औरेया, हमीरपुर, बांदा, जालौन, चित्रकूट, इटावा और फतेहपुर में भी तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन



आंधी के कहर से कानपुर नगर में यातायात ठप हो गया। शाम करीब 7 बजे तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उन्नाव में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस तेज आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने से पोल और तार टूटने की सूचना मिली है। फर्रुखाबाद में आंधी से जिले भर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें