इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साझा भी किया है। लखनऊ में शिला की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन समेत सपा नेताओं ने पूजा पाठ की है। नेपाल से लाई गई शिला लखनऊ से इटावा के लिए मंगलवार को रवाना हो चुकी है। उम्मीद है कि यह बुधवार को मंदिर में पहुंच जाएगी। इससे पहले मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, संतोष यादव इटावा के निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के कार्य प्रगति को देखने पहुंचे हैं। उन्होंने काम को तेजी से करने और शिला के व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने बताया कि शिला को नेपाल से लाया जा रहा है। यह लखनऊ से रवाना हो चुकी है। बुधवार तक यह शिला मंदिर में आ जाएगी।