फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के पास फटे नोट मिलने से हड़कंप, घरों के पास हर रोज मिल रहे पांच सौ-दो सौ के नोट से दहशत

Fri, 24 Apr 2020 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बैंक के बाहर मिले फटे नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के छिबरामऊ में भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास सौ रुपये के फटे नोट मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को नोट मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने नोटों के टुकड़ों को सैनिटाइज कर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने पतली गली में सौ रुपये के नोट फटे पड़े थे। इनके कोरोना संक्रमित होने के अंदेशे से हड़कंप मच गया। पुलिस को
जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नोटों के टुकड़ों को सैनिटाइज कर जब्त कर लिया। वहीं नगर के चौधरियान मोहल्ले में दो सौ रुपये के नोट के टुकड़े पड़े मिले।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि चार दिन पहले भी यहां पांच सौ रुपये के नोट के टुकड़े मिले थे। लगातार नोटों के टुकड़ों के मिलने से लोग डरे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नोटों के टुकड़े कहां से आए, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें