फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 08:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

चुर्खी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना का मामला सामने आई है। इसमें एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में सौतेले पिता को बेटी के साथ दुष्कर्म करने में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की मौत के बाद मां ने दूसरे युवक से शादी कर ली थी।

विज्ञापन

इसके बाद से वह शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही थी। नवरात्र के चलते सोमवार को मां गांव चली गई थी। इसी दौरान सौतेला पिता घर आया और उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने दादी को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद दादी के साथ किशोरी कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसपी रवि कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें