फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: औषधि वाटिका में लगेगी महर्षि सुश्रुत और शिष्यों की मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की औषधि वाटिका में महर्षि सुश्रुत और उनके शिष्यों की मूर्तियां स्थापित होंगी। रविवार को नीमा वुमंस फोरम उत्तर प्रदेश की सचिव वंदना पाठक ने कुटी निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

वंदना पाठक ने बताया कि यह कुटी एक प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित होगी। इसका उद्देश्य आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। कुटी के भीतर महर्षि सुश्रुत और उनके शिष्यों की मूर्तियां होंगी। ये मूर्तियां औषधि निर्माण व चिकित्सा कार्यों में संलग्न शिष्यों को दर्शाएंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति विनय कुमार पाठक ने इसे जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया। मूर्तियों का निर्माण फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों ने जेबी यादव और राज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया है। आने वाली महर्षि सुश्रुत जयंती पर चिकित्सा कैंप भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें