कानपुर। अशोकनगर स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय व मंडलीय विद्यालयीय बास्केटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें जनपदीय स्तर पर सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज तीन वर्गों में विजेता बना। वहीं, मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर नगर की टीमों ने अधिकांश वर्गों में बाजी मारी।
अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सेठ मोतीलाल खेड़िया उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में एमजी कॉलेज ने खिताब जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज ने बाजी मारी।
वहीं, मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर नगर का वर्चस्व रहा। अंडर-14 बालक, अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका वर्गों में कानपुर नगर की टीमें विजेता बनीं। इन वर्गों में कन्नौज की टीमें उपविजेता रहीं।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रिंसिपल फादर राजेश साइमन ने किया। आयोजन सचिव प्रदीप विश्वकर्मा व कार्यक्रम का संचालन ऋषभ शुक्ला ने किया। यहां जनपदीय क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा, सऊद अली, हरि किशन शुक्ला, अजीत सिंह, विकास दीक्षित, इटावा के जनपदीय क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव और कन्नौज के अशोक यादव शामिल रहे।