फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसौल में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Wed, 03 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नर्वल में तहसील दिवस पर एसडीएम को निर्देश देते कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। नर्वल तहसील दिवस में पहुंचे कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने कहा कि सरसौल स्टेशन के पास साढ़ मार्ग पर रेलवे लाइन से ट्रैफिक से काफी दिक्कतें आती हैं। इसलिए वहां पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने के लिए कमेटी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण  सात दिन में किया जाए। इसमें लापरवाही पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सरसौल प्रतिनिधि के मुताबिक कमिश्नर ने तहसील दिवस में अफसरों से कहा कि पांच साल पहले पट्टा पाने वाले लोगों को भूमि स्वामी बनाने के लिए अभियान चलाया जाए। वरासत (परिवार के मुखिया के निधन के बाद खतौनी में परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज होने) के मामले एक सप्ताह का अभियान चलाकर निस्तारित कर दिए जाएं। इससे पहले उन्होंने तहसील और थाने का निरीक्षण किया। थाने के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि गुंडा एक्ट की सक्रिय पैरवी की जाए। थाना दिवस का प्रचार किया जाए। इस दौरान एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह, एसडीएम सदर और तहसीलदार मौजूद रहे।
शिकायतों का निस्तारण न होने पर अफसर भुगतेंगे
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बाल भवन फूलबाग में आयोजित तहसील दिवस में समस्याएं सुनते हुए कहा कि निस्तारण में लापरवाही करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हरवंश मोहाल के रामचंद्र विकल ने महावीर आश्रम ट्रस्ट पर अवैध कब्जे, किदवई नगर निवासी बृज किशोर शुक्ला ने 1291 रुपये का मेडिकल क्लेम नगर निगम से न मिलने, किदवई नगर के देवी प्रसाद और नवाबगंज की प्रीती कुशवाहा ने पेंशन न मिलने की समस्या बताई। गंगागंज पनकी के भगवती प्रसाद ने रजिस्ट्री संबंधी शिकायत और विश्व बैंक की शशि गुप्ता ने पड़ोसी के परेशान करने की शिकायत की। गुंजन विहार बर्रा छह में पार्क और मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई। तहसील दिवस में पुलिस की 60, राजस्व की 36, नगर निगम की 63, केडीए की 16, जल निगम की आठ, डीआईओएस की चार, बीएसए की छह, डूडा की 42 कुल 285 शिकायतें आईं। मौके पर 13 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसएसपी शलभ माथुर, सीडीओ अरुण कुमार, सीएमओ रामायण यादव, एसडीएम डीडी वर्मा, तहसीलदार अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


10 दिन में निपटाएं जनता की समस्याएं
 केडीए सचिव केपी सिंह ने मंगलवार को अफसरों संग बैठक कर समस्या निस्तारण के पेंडिंग मामलों को 10 दिन में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद बैठक फिर होगी। निस्तारण में लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। केडीए के तीन दिवसीय समस्या समाधान शिविर में 1637 आवंटियों ने शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके अलावा प्राधिकरण दिवस में 20 से अधिक शिकायतें आई थीं। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को 10-15 दिन का समय दिया गया था। अभी बड़ी संख्या में लोगों की समस्याएं पेंडिंग हैं। केडीए सचिव ने बताया कि अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें