फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट के रजिस्ट्रेशन आठ से

Mon, 01 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
PU Student Protest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। देशभर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2016 के रजिस्ट्रेशन का विस्तृत शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया गया। वेबसाइट पर  8 अगस्त से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। कैट से ही आईआईटी कानपुर की एमबीए की भी सीटें भरी जाती हैं।
विज्ञापन

कैट की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी। ऑनलाइन टेस्ट 4 दिसंबर को होगा। इसका सेंटर कानपुर नगर के पीएसआईटी को बनाया गया है। देश के 135 शहरों में टेस्ट होगा। इसका ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रेजुएशन में 50 फीसदी (सामान्य, ओबीसी) मार्क्स पाने वाले स्टूडेंट आवेदन फार्म भर सकते हैं। एससी, एसटी, फिजिकली डिसेबिल्ड की शैक्षिक योग्यता 45 फीसदी है। कॅरियर लांचर के निदेशक नीरज प्रसाद ने बताया कि कैट में सफल स्टूडेंटों को ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के दौर से गुजरना पड़ता है। 

100 क्वेश्चन आएंगे
ऑनलाइन परीक्षा 180 मिनट और एक दिन में ही कराई जाएगी। एक सेक्शन के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। किसी सेक्शन के सवाल हल करते वक्त अभ्यर्थी दूसरे सेक्शन में स्विच नहीं कर पाएगा। प्रश्नों की संख्या 100 रहेगी। इसमें 34 सवाल अंग्रेजी (वर्बल व रीडिंग कांप्रिहेंसन) के, 32 सवाल डीआईएलआ र (डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग) और 34 सवाल क्यू ए (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) के होंगे। हर सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जाएंगे। गलत जवाब देने पर एक अंक काटा जाएगा। इस बार कुछ सवाल ऐसे भी रखे जाएंगे, जिनके कई विकल्प नहीं होंगे। इन्हें हल करने के बाद जवाब कंप्यूटर में ही दिए गए संबंधित बॉक्स में पेस्ट करना होगा।
विज्ञापन

 
जनवरी में आएगा रिजल्ट
कैट का रिजल्ट जनवरी 2017 के दूसरे सप्ताह में घोषित होगा। हर स्टूडेंट का रिजल्ट एसएमएस से मोबाइल पर भेजा जाएगा। वेबसाइट से स्कोर कार्ड डाउन लोड किया जा सकेगा। स्कोर कार्ड 31 दिसंबर 2017 तक मान्य होगा। 

रजिस्ट्रेशन फीस 
सामान्य, ओबीसी स्टूडेंटों की फीस 1700 रुपये है। एससी, एसटी वालों से 850 रुपये फीस जमा कराई जाएगी। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-चालान और नेट बैंकिंग से फीस जमा की जा सकेगी। 

ये हैं आईआईएम
लखनऊ, अहमदाबाद, अमृतसर, बंगलूरू, बोध गया, कोलकाता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझीकोड, नागपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, संभलपुर, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापट्टनम और आरजी आईआईएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें