वहां डॉक्टर ने देखते ही सर्वेश को मत घोषित कर दिया। वहीं, विकास को कानपुर नगर के हैलट रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह हैलट में विकास ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विकास की मौत से मां मुन्नी देवी, बहन अनुपम व परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
ऐसी ही हालत विकास की मां कृष्णा देवी, बहन शोभा व अन्य लोगों का भी रहा। विकास बीएससी एजी का छात्र था। हादसे के वक्त बाइक चला रहे सर्वेश ने हेलमेट लगा रहा था, जो सिर से निकल गया था। दरोगा अंकित यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक और वाहन का पता लगाया जा रहा है।