फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao:  तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत 10 लोग गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती

Thu, 21 Dec 2023 06:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: पुलिस ने घायलों को पुरवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ दीपक सिंह व तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह ने घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुरवा-अचलगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के बड़े व बच्चों सहित 10 लोग और रिक्शा चालक घायल हो गए। पुलिस ने सभी को पुरवा सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा निवासी एक ही परिवार के 10 लोग व असरीखेड़ा के धीरेंद्र के ई-रिक्शा से दर्शन के लिए अचलगंज की निहाल बाबा मजार जा रहे थे। तभी पुरवा-अचलगंज मार्ग पर गदोरवा गांव के पास पुरवा की ओर जा रहे बालू लदे डंपर की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया।
हादसे में रामकली (60) पत्नी संतू , कांती (25) पत्नी उमेश ,गुडिया (35) पत्नी दिनेश ,पूनम (45) पत्नी राम गुलाम , मानसी (3) पुत्री दिनेश, दिव्यांशी (1) पुत्री दिनेश ,प्रंशु (7) पुत्र राम गुलाम, दिव्यांशु (6) पुत्र राम गुलाम,खुशी (13) पुत्री राम गुलाम ,खुशबू (9) पुत्री राम गुलाम और रिक्शा चालक धीरेंद्र (30)  घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
पुलिस ने घायलों को पुरवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ दीपक सिंह व तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह ने घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें