पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की
इसी बीच रसना ने सीएमओ कार्यालय की स्टेनो आकांक्षा के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। रसना ने पुलिस को बताया कि बैग में एक मोबाइल, चार पैन ड्राइव, ऑफिस और घर की चाबी, सरकारी दस्तावेज और दो हजार रुपये नकद थे।
आर्मी चिकित्सालय का सीसीटीवी मिला बंद
एसपी कार्यालय के पीछे आर्मी चिकित्सालय है। वहां पर लगा सीसीटीवी को चेक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लोग गए तो वह बंद मिला। इसी तरह जिला पंचायत कार्यालय के बगल से सीएमओ कार्यालय आने वाले रास्ते की एक दुकान में लगे सीसीटीवी को कर्मचारियों को देखा तो वहां वह कैद नहीं था।
महिला के साथ घटना हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। -सतीश सिंह, थाना प्रभारी, अकबरपुर