फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे 2021: पांच ब्रेन अटैक झेले पर पढ़ाई में कमी न होने दी, डॉ. गणेश ने साझा की पिता के संघर्ष की कहानी

Sun, 20 Jun 2021 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फादर्स डे पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के विशेषज्ञ और इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी के सेंट्रल जोन के महासचिव डॉ. गणेश शंकर ने साझा की पिता के संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन
माता-पिता के साथ डॉ. गणेश शंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता जी केसा (अब केस्को) में ड्रेजर (पानी से कूड़ा खींचने वाली मशीन) के ड्राइवर थे। वेतन कम था तो वो ओवर टाइम करते थे। केसा में सबसे ज्यादा वह ही ओवरटाइम करते थे। हम भाई-बहनों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए विष्णुपुरी से केसा तक पैदल जाते थे।
विज्ञापन


पांच बार ब्रेन अटैक झेले पर पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। यह कहना है जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के विशेषज्ञ और इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी के सेंट्रल जोन के महासचिव डॉ. गणेश शंकर का। उन्होंने बताया कि पिता जगदीश प्रसाद को 80 साल की उम्र में इसी साल मार्च में छठवां ब्रेन अटैक पड़ा था और उनका निधन हो गया था।

उन्होंने बताया कि हम लोग मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं। पिताजी बचपन में कानपुर आ गए थे। खुद तो अधिक नहीं पढ़ पाए लेकिन उनकी जिंदगी के फलसफे में शिक्षा सबसे ऊपर रही है। हम तीन भाई और तीन बहन थे। पिता जी ने सबसे अहमियत हमारी पढ़ाई पर दी थी।
विज्ञापन


वह कहते थे कि एक टाइम भूखे रह लेंगे पर बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न आने देंगे। उन्हीं के त्याग की बदौलत बड़े भाई महेश कुमार ने एमकॉम, एलएलबी पास किया, छोटे भाई सुरेश कुमार ने आईटीआई की और बहनों ने भी खूब पढ़ाई की। वर्ष 1996 में उनको पहली बार ब्रेन अटैक पड़ा था पर उन्होंने नौकरी न छोड़ी। जाते-जाते भी हम लोगों को हिदायत दे गए थे कि एक टाइम भूखे रह लेना लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कभी कमी न करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें