फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर : बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी आई कोरोना किट

Sun, 20 Jun 2021 10:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शून्य से एक साल, एक से पांच साल और पांच से 12 साल तक के बच्चों के लिए अलग-अलग किट आई हैं। बच्चों की उम्र के लिहाज से दवाएं तय हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों के लिए भी बड़ों की तरह कोरोना किट आ गई है। इसमें बच्चों की उम्र के लिहाज से दवाएं तय कर दी गई हैं। इनमें पैरासीटामॉल समेत अन्य दवाएं हैं। छोटे बच्चे के लिए दवा सिरप की शक्ल में रहेगी। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि किट आ गई हैं।
विज्ञापन


इन्हें घरों में निगरानी समिति के जरिये पहुंचाया जाएगा। किट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। शून्य से एक साल, एक से पांच साल और पांच से 12 साल तक के बच्चों के लिए अलग-अलग किट आई हैं। बच्चों की उम्र के लिहाज से दवाएं तय हैं। बताया कि 12 से 18 साल के लड़के, लड़कियों को वयस्क वाली किट ही दी जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर यह तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें