फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: फफूंद-इटावा के बीच दौड़ी स्पेशल मेमू ट्रेन, सांसद और डीआरएम ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 17 Apr 2022 10:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

रविवार को फफूंद-इटावा मेमू ट्रेन का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इसमें सांसद, डीआरएम समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि ट्रेन पर बैठकर इटावा गए। इस मौके पर सांसद जी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इटावा-आगरा मेमू फफूंद रेलवे स्टेशन से चलेगी। 
विज्ञापन
फफूंद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना करते सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर में फफूंद-इटावा मेमू का नियमित संचालन शुरू हुआ। इससे पहले रविवार शाम दुल्हन की तरह सजी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और डीआरएम मोहित चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर फफूंद से इटावा के लिए रवाना किया। सांसद एवं अधिकारियों ने ट्रेन में बैठकर इटावा तक यात्रा भी की। आश्वस्त किया कि जल्द ही इटावा आगरा मेमू ट्रेन को फफूंद से चलाया जाएगा।

विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे एक दिन के लिए चलने वाली उदघाटन स्पेशल मेमू ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अभी तक फफूंद और कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन के इटावा से चलने से सुदूर गांवों के लोगों के लिए कानपुर और इटावा की यात्रा आसान होगी। जल्द ही इटावा से आगरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को फफूंद से चलाया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगरा-इटावा मेमू को फफूंद से चलाने और फफूंद-कानपुर मेमू ट्रेन को इटावा से चलाने की हरी झंडी मंत्रालय ने कोरोना से पहले ही दे दी थी। लेकिन कोरोना के कारण विस्तारीकरण स्थगित हो गया था। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, चेयरमैन दिबियापुर अरविंद पोरवाल, सर्वेश भदौरिया, लल्ला शर्मा, असित पांडेय, श्यामू चक,  शिव सिंह भारतीय, स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।

नियमित चलेगी मेमू ट्रेन
रविवार की शाम उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का एक दिवसीय संचालन हुआ। अब सोमवार से ट्रेन का नियमित संचालन होगा। 18 अप्रैल को 04179 अप फफूंद-इटावा मेमू स्पेशल ट्रेन रात 9 बजकर 5 मिनट पर फफूंद से चलकर रात 10 बजकर 30 मिनट पर इटावा पहुंचेगी। जबकि 04180 डाउन अगले दिन 19 अप्रैल को इटावा-फफूंद मेमू स्पेशल ट्रेन सुबह पांच बजे इटावा से चलकर सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन कानपुर के लिए जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें