फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने दिए ब्रजेश की मां को दो लाख रुपये

विज्ञापन
SP - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। सपा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने चौरा गांव पहुंचकर ब्रजेश की मां विमला देवी को पार्टी कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में विधान परिषद सदस्य दिलीप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, लाखन सिंह यादव, नरेंद्र पाल सिंह मनु, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार, अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेखू खान, पवन कटियार ने ब्रजेश के पिता शिवनाथ व मां विमला देवी से मुलाकात की।
शिवनाथ ने हत्या की सीबीआई जांच कराने, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाए जाने का मांगपत्र जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव को दिया। विधान परिषद सदस्य दिलीप सिंह यादव कल्लू ने कहा कि यह पत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा। विधान सभा में मामला उठाया जाएगा। इस दौरान शांति शरण यादव, सुरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें