फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सपा नेता रिया सिद्दीकी बोलीं- सियासत के लिए नहीं छोड़ सकती हिजाब,  देश संविधान से चलता है धर्म के नियमों से नहीं

Sun, 13 Feb 2022 09:57 PM IST
सुशील कुमार माई  सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

रिया सिद्दीकी सपा में आने के पहले एमआईएमआईएम की महिला शाखा की अध्यक्ष रही हैं। उनका कहना है कि देश में हिजाब का विवाद बेवजह पैदा किया गया है।
विज्ञापन
हिजाब पर विवाद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सपा नेता रिया सिद्दीकी ने कहा कि वह सियासत के लिए हिजाब नहीं छोड़ सकतीं। हिजाब प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है किसी संप्रदाय या धर्म के नियमों से नहीं। आज हिजाब उतारने के लिए कहा जा रहा है और कल पगड़ी का विरोध किया जाने लगेगा। 

विज्ञापन


यह सोचना चाहिए कि धर्म बड़ा है या फिर संविधान? हर व्यक्ति को अपने लिहाज से खाना खाने, कपड़ा पहनने का अधिकार है। यह मौलिक अधिकार है। इस पर कोई सियासत नहीं कर सकता। वैसे राजनीतिक दल अभी ऐसी कोई शर्त नहीं रख रहा है। वह कभी भी बिना हिजाब के राजनीति नहीं करेंगी। अगर ऐसी कोई शर्त आई तो फिर सियासत छोड़ देंगी।

रिया सिद्दीकी सपा में आने के पहले एमआईएमआईएम की महिला शाखा की अध्यक्ष रही हैं। उनका कहना है कि देश में हिजाब का विवाद बेवजह पैदा किया गया है। हिजाब के बजाए सरकारों को बेटियों की शिक्षा के संबंध में सोचना चाहिए। आम जनता की समस्याओं के मामलों पर सक्रियता दिखानी चाहिए। रोटी, कपड़ा और मकान हर नागरिक का हक है। लेकिन भाजपा सरकारें इनसे ध्यान हटाने के बजाए हिजाब का मुद्दा उछाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें