फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने सिठमरा से रामसिंह का टिकट काटकर मुंगीसपुर से बेटे को उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सपा ने बकाया दस सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सिठमरा से प्रत्याशी बनाए गए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव की टिकट काट दी गई है। बेटे को मुंगीसापुर से पार्टी ने मैदान में उतारा है जबकि उनकी पत्नी को राजपुर प्रथम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। सिठमरा सीट से भाजपा ने डेरापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख को प्रत्याशी बनाया है। राम सिंह की टिकट काटे जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

सपा ने छह अप्रैल को 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। सिठमरा सीट से निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव व राजपुर प्रथम से उनकी पत्नी उर्मिला को प्रत्याशी बनाया। वहीं भाजपा ने सिठमरा सीट से डेरापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक द्विवेदी को प्रत्याशी घोषित किया। जिले में इस सीट का चुनाव रोचक होने की चर्चाएं होने लगी।
दोनों दिग्गजों को जिला पंचायत अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है। इस बीच नौ अप्रैल को सपा ने बाकी दस सीटों के प्रत्याशी घोषित किए और सिठमरा से राम सिंह यादव का टिकट काटकर उनकी जगह सतीश नरायन को प्रत्याशी बना दिया। साथ ही राम सिंह यादव के बेटे अजय को मुंगीसापुर से मैदान में उतार दिया। सिठमरा सीट से रोमांचक मुकाबले में सपा के पीछे हटने पर लोग कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ सपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया में पोस्ट डाल रहे हैं कि पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए राह आसान कर दी। फिलहाल जिले में सिठमरा सीट को लेकर चर्चाएं गरम हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष बोले, निर्दलीय लड़ेंगे
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव ने बताया कि सिठमरा सीट से पार्टी ने पहले प्रत्याशी घोषित किया तो क्षेत्र के लोग खुलकर उनके समर्थन में उतर गए। वह जनता के बीच जाकर संपर्क करने लगे। तीन दिन बाद पार्टी ने संशोधन कर दिया। इस फैसले से सिठमरा क्षेत्र के कार्यकर्ता मायूस हो गए। वह दरवाजे आकर चुनाव लड़ने का अनुरोध करने लगे। कार्यकर्ताओं की मांग पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें