फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह जानकार पुलिस भी हैरान

Thu, 14 Apr 2022 12:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले में भट्ठे के बंटवारे को लेकर पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
चंद्रभान मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चित्रकूट जिले में बंटवारे के विवाद में बेटे ने चाचा के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पिता पर लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। बीच बचाव में आए बड़े बेटे व नाती को भी गंभीर चोटें आईं है। पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहाड़ी थाना अंतर्गत दरसेंड़ा गांव निवासी चंद्रभान मिश्रा (70) के दो पुत्र राजेंद्र व जितेंद्र हैं। छोटे बेटे जितेंद्र को चाचा बाबू ने गोद लिया है। आठ वर्ष पूर्व परिवार का बंटवारा भी हो चुका था। मंगलवार की दोपहर भट्ठे के बंटवारे को लेकर छोटे बेटे जितेंद्र का पिता से विवाद हो गया। बात इस कदर बढ़ी कि जितेंद्र ने चाचा बाबू के साथ मिलकर पिता पर लाठियों से प्रहार शुरू कर दिया।

चीख पुकार मचने पर चंद्रभान के बड़े बेटे राजेंद्र व नाती अनुज ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावर चाचा-भतीजे ने उन्हें भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। चंद्रभान को मरणासन्न हालत में छोड़कर जितेंद्र व बाबू वहां से भाग निकले। परिजन किसी तरह तीनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से चंद्रभान को पहले जिला अस्पताल फिर प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज जाते वक्त रास्ते में चंद्रभान ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर बाबू व जितेंद्र के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी कुसुमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रानुसार बुधवार को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है लेकिन पूछताछ होने के कारण मामले का खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें