फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बेटे ने चलाई गोली, मां की चली गई जान

विज्ञापन
उर्मिला। फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। चौबिया के नगला मर्दान गांव में शनिवार रात बेटे के हाथ से चली गोली से मां की मौत हो गई। आरोपी के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगला मर्दान गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई शिव प्रताप ट्रक चालक है। शनिवार को वह नशे में धुत होकर घर आया। रात में उसने शराब पीने के लिए मां उर्मिला देवी (65) से रुपये मांगे। मां ने नाराजगी जताई तो झगड़ने लगा। इसी बीच उसने तमंचा निकाल लिया और लहराने लगा। इस पर शिव प्रताप से तमंचा छीनने की कोशिश की, लेकिन छीनाझपटी में गोली चल गई और मां की पीठ में जा धंसी। शिव प्रताप मौके से भाग गया। मां को लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है। मनोज की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
चंद घंटे पहले ले जा चुका था 50 हजार रुपये
बसरेहर (इटावा) नगला मर्दान गांव में बेटे शिव प्रताप की गोली से मां उर्मिला देवी की मौत के मामले में बड़े भाई मनोज का कहना है कि आरोपी चंद घंटे पहले ही मां से 50 हजार रुपये ले जा चुका था। शनिवार रात को नशे में धुत होकर आया और शराब के लिए पैसे मांगे तो मां ने फटकार लगाई थी। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। मां ने 50 हजार रुपये का हिसाब भी मांगा था। मनोज का कहना है कि उसे यह नहीं पता कि उसके पास तमंचा कहां से आया।
विज्ञापन

तीन बेटों के साथ रहती थीं
उर्मिला देवी (65) के पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। उनके चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा कुंअर बहादुर पत्नी व बच्चों के साथ अलग घर में रहता है। उर्मिला तीन बेटों मनोज, जसवीर और शिवप्रताप के साथ रहती थीं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सपा नेता मनीष यादव पतरे समेत कई नेताओं ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर बेटों को ढांढस बंधाया।
एक्सरे में शरीर में दिखी गोली
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर को उर्मिला के शरीर में गोली नहीं मिल पाई। मौत गोली लगने से हुई थी। गोली की पुष्टि के लिए डॉक्टर ने शव को जिला अस्पताल भेजकर एक्सरे कराया। एक्सरे में कमर पर पीछे की ओर गोली मिलने की जानकारी हुई।

छत पर पड़े खून के निशान दिखाता उर्मिला का बड़ा बेटा।- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें