फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पिता को पीटकर घर से निकाला, दस किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुुंचे, पुलिस को आपबीती बताते फफक पड़े

Wed, 01 Jul 2020 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवराजपुर थाने में बेहोश पड़ा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर में दो बीघे जमीन के लिए एकलौते बेटे ने अपने वृद्ध (80) को पीटकर घर निकाल दिया। किसी तरह करीब दस किलोमीटर पैदल चलकर वह शिवराजपुर थाने पहुंचे और गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन


होश आने पर पुलिस को आपबीती बताते फफक पड़े। इस पर पुलिस ने बेटे को थाने बुलाकर फटकार लगाई। कढलीपुरवा गांव निवासी बुजुर्ग बाल कृष्ण तिवारी (80) ने पुलिस को बताया कि उनकी दो पुत्री और एक पुत्र हैं। पुत्र रामजी के चार बेटे हैं।

पीड़ित का कहना है कि सारी पैतृक संपत्ति बेटे और बहू सोनी के नाम कर दी। अपने खर्च के लिए दो बीघे जमीन सुरक्षित कर ली।  इसी जमीन के लिए बेटा व बहू अक्सर झगड़ा करते हैं। मंगलवार सुबह दोनों ने पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


एसओ महेश यादव ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर बेटे को थाने बुलाकर फटकार लगाई। दोबारा गलती करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस पर वह बुजुर्ग पिता को साथ घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें