फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉल्वर, नकलची पकड़े, रिपोर्ट

Mon, 05 Oct 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में रविवार को तमाम सॉल्वर (दूसरे की जगह पेपर देने वाला) और नकलची पकड़े गए। इन सबके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर में एक अभ्यर्थी को डिवाइस की मदद से नकल करते पकड़ा गया। डिवाइस को अंडरवियर में छिपाकर रखा था, जिसका लिंक कहीं और जुड़ा था। इसकी मदद से पेपर को स्कैन करके बाहर भेजने की तैयारी थी लेकिन मामला पकड़ में आ गया। दूसरी तरफ देर से पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया।

इससे नाराज अभ्यर्थियों ने बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज सहित कई केंद्रों पर हंगामा किया। स्कूल के बाहर सड़क जाम करके नारेबाजी भी की। बीएनएसडी के बाहर एक अभ्यर्थी परीक्षा छूटने से रोते-रोते बेहोश हो गया।
विज्ञापन


एसएससी ने रविवार को सीएपीएफ, एनआईए और असम राइफल्स के राइफल मैन की कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा कराई। कानपुर नगर में 41 केंद्र बनाए गए।

दो पालियों (सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक) की परीक्षा में 18864 अभ्यर्थियों को पेपर देना था लेकिन सुबह की पाली में 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने भारी अव्यवस्था के बीच पेपर दिया। सुबह की पाली में ही सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज बी ब्लाक पनकी से चार सॉल्वर पकड़े गए लेकिन तीन भागने में कामयाब रहे।

जितेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर कराई गई। इसलिए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एक ही रोल नंबर 3009108366 पर दो अभ्यर्थियों को पेपर देते पकड़ा गया। इसकी सूचना पाकर एसएससी के कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार और संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल की और विद्यालय की प्रिंसिपल को एफआईआर कराने का आदेश दिया।

दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान इसी विद्यालय से भूपेश कुमार और जितेंद्र कुमार सिंह निवासी बुलंदशहर को दूसरे अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर के रूप में पेपर देते पकड़ा गया।

हालांकि दोनों भाग निकले। नगर निगम इंटर कॉलेज में कन्नौज के सतेंद्र सिंह पाल को कक्ष निरीक्षक सराफत अली और सुरेंद्र बहादुर सिंह ने नकल करते पकड़ा। इसके पास से बरामद सामग्री भी जब्त की और नकल में बुक कर दिया।

केडीकेएल शास्त्री स्कूल में भी नकल कराए जाने की शिकायतें मिलीं। कंट्रोल रूम में फोन करके बताया गया कि तमाम अभ्यर्थियों को पेपर नहीं देने दिया गया। केंद्र पर बाहरी लोगों को एंट्री दी गई है, जो कि नकल करा सकते हैं। हरजेंदर नगर के एक स्कूल में भी नकल कराए जाने की सूचना दी गई है। कहा गया है कि नकल कराने के लिए लोगों को बाहर से बुलाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें