फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरनगर में बुखार बेकाबू

Mon, 05 Oct 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
मलासा कस्बे के अकबरनगर गांव में रविवार को बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गई। गांव में इतनी बड़ी संख्या में बुखार पीड़ितों के होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। गांव में एक अधेड़ में डेंगू के लक्षण बताए गए हैं।
विज्ञापन

अकबरनगर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि संतोष यादव की पुत्री पूजा (18), अवतार सिंह की पुत्री बीनू (13), पुत्र अंकित (4), इंद्रजीत की पत्नी मंजू (36), पुत्र मोहित (15), रामकृपाल की पुत्री प्रियंका (18), विश्राम सिंह की पुत्री नीतू (18), घासीराम (50), उनका पुत्र गोविंद (17), ओमप्रकाश का पुत्र पंकज (19), डालचंद्र (30), कुंवरजीत (21), शिवगोपाल (50), प्रकाश नारायण (40), जयसिंह की पुत्री शिवांगी(4), विनीत यादव का पुत्र यादवेंद्र (2), गोविंद सिंह के पुत्र छोटू(3), प्रदुम्न(6) आदि बुखार से पीड़ित है।

 गांव निवासी शिवसिंह की पत्नी कमलादेवी(45) की हालत बिगड़ने पर कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। वहां डाक्टरों ने डेंगू के लक्षण बताए हैं। गांव के रामऔतार, मनोजकुमार, संतोषसिंह यादव का कहना है कि गांव में नालियों की सफाई न होने से और गंदगी से बीमारी फैली है।
विज्ञापन


 मलासा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एके वर्मा ने बताया कि एएनएम पूनम वर्मा ने मरीजों की तादात बढ़ने की रिपोर्ट दी है। सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गंाव जाकर मरीजो का इलाज करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें