सौदा कर परीक्षा पास करने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस ने आरोपी बना दिया है। तीनों आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार एक आरोपी को महोबा से उठाया है जिससे पूछताछ जारी है। कई और बड़े खुलासे संभव हैं।
एसपी पश्चिम के मुताबिक जीएसवीएम मेडिकल कालेज के एमबीबीएस डॉक्टर अवध बिहारी ने प्रयागराज निवासी साहिल सोनकर की जगह पर नीट की परीक्षा दी। सीतापुर निवासी अभ्यर्थी शैलेश की जगह पर सॉल्वर अमित ने और अभ्यर्थी अनूप पटेल की जगह पर सॉल्वर राकेश वर्मा ने परीक्षा दी।
अभी तक पुलिस ने अभ्यर्थियों को आरोपी नहीं बनाया था। पर, अब उनका नाम एफआईआर में शामिल कर लिया है। एसपी ने बताया कि साहिल, शैलेश और अनूप को भी बजरिया में दर्ज एफआईआर में शामिल कर आरोपी बनाया गया है। उनकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।