फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: यूएस में पत्नी व दो बच्चों के साथ मृत मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम

Thu, 05 Oct 2023 07:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: बड़े भाई विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि बड़े भाई रिटायर्ड कर्नल आनंद प्रताप सिंह के निधन होने की जानकारी पर वर्ष 2019 में वह उरई आए थे। वह आठ भाई बहनों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
पत्नी व बच्चों के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजप्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस में रह रहे उरई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव पत्नी व बच्चों के साथ आवास में संदिग्ध हालात में पडे मिले। वहीं रह रहे उनके साले को जानकारी होने पर उन्होंने उरई में रह रहे परिजनों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया और आसपास के लोग गमगीन हो गए।

विज्ञापन

खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार यूएस के लिए रवाना हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया राजेंद्र नगर बंबी रोड निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेज प्रताप सिंह (45) यूएस के न्यू जर्सी सिटी प्लैंसबोरो में अपनी पत्नी सोनल (40) पुत्र आयुष (10) व बेटी ऐमी (7) के साथ रहते थे।
बुधवार की रात उनके आवास पर पूरे परिवार के शव संदिग्ध हालात में पड़े मिले। न्यूजर्सी में रह रहे उनके साले कानपुर निवासी सत्यम को जानकारी हुई तो उन्होंने उरई में रह रहे उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले में मातम छा गया।

विज्ञापन

2019 में वह उरई आए थे
बड़े भाई विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि बड़े भाई रिटायर्ड कर्नल आनंद प्रताप सिंह के निधन होने की जानकारी पर वर्ष 2019 में वह उरई आए थे। वह आठ भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उरई के मिशन स्कूल में पढ़ाई करने के बाद उनका चयन सैनिक स्कूल लखनऊ में हो गया। इस पर उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई वहीं की।
विज्ञापन

मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद कानपुर से आईआईटी करने के बाद वर्ष 2009 में वह यूएस चले गए। इसके बाद अप्रैल 2009 में उनकी शादी कानपुर निवासी सोनल के साथ हो गई। इस पर वह परिवार के साथ वहीं रहने लगे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन यूएस के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें