फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईस्कूल में सामाजिक विषय और इंटर में भूगोल की परीक्षा कराई

Wed, 14 Jan 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-36- प्री-बोर्ड की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। मकर संक्रांति को लेकर 15 जनवरी की छुट्टी को लेकर प्री बोर्ड परीक्षा की स्कीम में फेरबदल किया गया था। ऐसे में बुधवार को स्कूलों में परीक्षाएं कराई गई। हाईस्कूल के बच्चों ने जहां सामाजिक विषय की परीक्षा दी। वहीं इंटर के बच्चों ने भूगोल का पेपर दिया।
विज्ञापन

जिले में प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी तक होना है। ऐसे में बुधवार को हुई परीक्षा में स्कूलों के कैंपस में काफी सतर्कता देखने को मिली। बोर्ड परीक्षा की तरह प्री बोर्ड परीक्षाओं में भी विधिवत चेकिंग की गई। बच्चों को सिटिंग प्लान के तहत बैठाया गया। निर्धारित समयावधि में पेपर हल कराया गया। वहीं समय पूरा होते ही उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराया गया। आगामी परीक्षा को देखते हुए शिक्षक बच्चों को समय के प्रति सचेत करते भी नजर आए।
स्कूलों में पारदर्शी परीक्षा को लेकर स्टाफ से लेकर प्रबंधन भी कक्षों का निरीक्षण करता रहा। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा स्कूलों में निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई है। 30 जनवरी तक ये परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद प्रैक्टिकल शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें